स्वस्थ शरीर के लिए दांतों की सुरक्षा जरूरी : पीडीजे

Published at :13 Jul 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर के लिए दांतों की सुरक्षा जरूरी : पीडीजे

गढ़वा : वनाचंल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सिंपलाइड रूट कैनाल ट्रीटमेंट विषय पर मंगलवार को कार्यशाला आयोजित किया गया. इस अवसर पर गढ़वा व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यशाला का उदघाटन मुख्य अतिथि पंकज […]

विज्ञापन
गढ़वा : वनाचंल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सिंपलाइड रूट कैनाल ट्रीटमेंट विषय पर मंगलवार को कार्यशाला आयोजित किया गया. इस अवसर पर गढ़वा व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
कार्यशाला का उदघाटन मुख्य अतिथि पंकज कुमार श्रीवास्तव व मुख्य वक्ता मुंबई के विख्यात दंत चिकित्सक डॉ सेठ संकेत मिलन ने दीप जला कर किया. इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पीडीजे ने कहा कि ट्रस्ट सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है. उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए प्रतापपुर गांव में फ्लोराइड प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं में ट्रस्ट के किये योगदान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि साथ ही संस्थान इस क्षेत्र के लोगों को उच्च शिक्षा देकर उन्हें एक अच्छे जीवन जीने का मौका दे रहा है.
कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ सेठ संकेत मिलन ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को विषय से विस्तारपूर्वक अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इससे दांत के मरीजों को इलाज में सुविधा होगी. इस दौरान उन्होंने कई बारिकियों से छात्रों को अवगत कराया. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से डेंटल के विद्यार्थियों को काफी लाभ हुआ है.
डॉ सेठ ने इन्हें अपने ज्ञान का विस्तार कर लाभ देने का काम किया. इसका लाभ यहां की जनता व दांत के मरीजों को मिलेगा. उन्होंने इस बात की प्रतिबद्धता व्यक्त किया कि वे क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इस मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
सत्यापन जारी
गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद में बनने वाले आवास को लेकर विभिन्न वार्डों में सिटी मैनेजर व अन्य पदाधिकारियों द्वारा सत्यापन का कार्य किया जा रहा है़
नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने भी मंगलवार को विभिन्न वार्डों में जाकर इसका जायजा लिय गया़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व में 199 आवास आवंटित किया जा चुका है़ उनका निर्माण कार्य को लेकर जायजा लिया जा रहा है़ जबकि नये आवासों के आवंटन की प्रक्रिया अभी जारी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola