स्टूडेंट ऑफ द इयर बनी नंदा

Published at :13 Jul 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
स्टूडेंट ऑफ द इयर बनी नंदा

गढ़वा : स्थानीय डीएवी मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया़ इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कृत किया. समारोह का उदघाटन विद्यालय के निदेशक सुशील केसरी ने किया़ इस अवसर पर नौ विद्यार्थियों को गोल्ड अवार्ड दिया गया़ इनमें सीमा कुमारी, रिया कुमारी, रितेश कुमार सिंह, खुशी कुमारी, […]

विज्ञापन
गढ़वा : स्थानीय डीएवी मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया़ इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कृत किया. समारोह का उदघाटन विद्यालय के निदेशक सुशील केसरी ने किया़ इस अवसर पर नौ विद्यार्थियों को गोल्ड अवार्ड दिया गया़ इनमें सीमा कुमारी, रिया कुमारी, रितेश कुमार सिंह, खुशी कुमारी, पिंकी केसरी, आकांक्षा अग्रवाल, प्रगति सोनी, खुशबू कुमारी एवं अरबाज खान शामिल है़
वहीं 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए खुशबू कुमारी, अभय कुमार, नितेश कुमार, आकाश कुमार, सत्यम कुमार सिंह, रितु कुमारी, अविनाश कुमार, विशाल गुप्ता, प्रिंस कुमार, अदिति अग्रवाल व भारती कुमारी को पुरस्कृत किया गया. स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार नंदा कुमारी को दिया गया़ वहीं बेहतर प्रदर्शन के लिए रंजन कुमार सिंह, अंकित कुमार, गौतम कुमार, आशीष कुमार, रिया सिंह, राहुल चंद्रवंशी, राहुल गुप्ता, नितेश कुमार, शुभम गुप्ता तथा अभिषेक कुमार शामिल है़ इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ज्ञाननंद दुबे, शिक्षक अरुण कुमार तिवारी, मनीषा कुमारी, निधि कश्यप, नेहा कुमारी, अंजनी कुमार सिंह, मदन मोहन द्विवेदी, खुशबू कुमारी, चंद्रकांत ओझा, विरेंद्र कुमार, संजय तिवारी, रिता कुमारी, अमन कुमार, रजनीश सिंह, बलराम साहू, सुलेखा गुप्ता, किरण केसरी, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
आठवीं की खुशी विद्यालय टॉपर बनी : इस मौके पर परीक्षाफल घोषित किया गया़ इसमें आठवीं कक्षा की खुशी कुमारी ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टॉपर बनी़ इसके अलावा दूसरे स्थान पर प्रियंका कुमारी व तीसरे स्थान पर खुशबू कुमारी रही़ इसके अलावा आठवीं के ही आकांक्षा अग्रवाल, रंजन कुमार व गौरव कुमार का नाम शामिल है़
वर्ग सात में रितु कुमारी, रितेश कुमार, स्वाती कुमारी, कक्षा छह में अनिमेष कुमार, प्रियांशु व आस्था, कक्षा पांच में कोमल, अदिति व अनुराग, कक्षा चार में ध्रुव, राजकुमार व अनुराग, कक्षा तीन में संजना, कुमकुम व ऋतु, कक्षा दो शिवम, नितिन व सृजा, कक्षा एक में दुर्गेश, अंजली व छोटू, यूकेजी में रागिनी, राजन व केशव, एलकेजी में शिवम, सुहानी व ऋतिक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola