पेयजल की व्यवस्था करायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में पानी की घोर किल्लत हो गयी है़ इस समस्या को लेकर अभाविप के नेतृत्व में छात्राओं ने सोमवार को उपायुक्त से मुलाकात की़ छात्राओं ने कहा कि जिले के इस एकमात्र अजजा बालिका छात्रावास में कई सालों से पानी किल्लत बनी हुई है़ बरसात के मौसम में […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में पानी की घोर किल्लत हो गयी है़ इस समस्या को लेकर अभाविप के नेतृत्व में छात्राओं ने सोमवार को उपायुक्त से मुलाकात की़
छात्राओं ने कहा कि जिले के इस एकमात्र अजजा बालिका छात्रावास में कई सालों से पानी किल्लत बनी हुई है़ बरसात के मौसम में भी यह समस्या दूर नहीं हुई है़ वहीं वे कई सालों से पेयजल समस्या को लेकर विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर मांग करते आ रहे हैं.
विवि संयोजक राकेश पाठक के नेतृत्व में पहुंची छात्राओं ने कहा कि छात्रावास में जो डीप बोर कराया गया था, वह खराब हो चुका है़ छात्रावास की चहारदीवारी के बाहर बरसात का पानी तालाब के रूप में जमा हुआ है़ लेकिन अंदर पीने सहित सभी जरूरतों के लिए पानी का घोर अभाव है़
छात्राओं ने एक डीप बोर कराने की मांग की है़ उन्होंने कहा कि वे अस्पताल के पास से पानी लाकर काम चला रही हैं. आवेदन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष वैद्य, नगर मंत्री अनिमेष कुमार, छात्रा निलीमा तिर्की, सुनीता कुमारी, उर्मिला कुमारी, प्रियंका कुमारी, ललिता कुमारी, क्रिस्टीना तिर्की, सरिता कुमारी, ममता कुमारी, पूनम कुमारी, मंजूबाला तिर्की, रीता कुमारी, अमिता बाखला, अमंती तिर्की आदि के हस्ताक्षर हैं. आवेदन की प्रतिलिपि जिला कल्याण पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी को भी दी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




