बलेश्वर साहनी गढ़वा के नये डीइओ बने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले के नये जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में बलेश्वर साहनी ने सोमवार को प्रभार ग्रहण किया़ उन्होंने निवर्तमान डीइओ रामयतन राम से यह प्रभार लिया़ उल्लेखनीय है कि रामयतन राम का स्थानांतरण आरडीडीइ पलामू के रूप में कर दिया गया है़ वे करीब एक साल से डीइओ के अलावा प्रभारी आरडीडीइ […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले के नये जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में बलेश्वर साहनी ने सोमवार को प्रभार ग्रहण किया़ उन्होंने निवर्तमान डीइओ रामयतन राम से यह प्रभार लिया़ उल्लेखनीय है कि रामयतन राम का स्थानांतरण आरडीडीइ पलामू के रूप में कर दिया गया है़
वे करीब एक साल से डीइओ के अलावा प्रभारी आरडीडीइ के रूप में कार्य कर रहे थे़ लेकिन अब पूरी तरह से उन्हें आरडीडीइ ही बना दिया गया है़ नये डीइओ के योगदान देने पर कर्मियों ने उनका स्वागत किया था. इस मौके पर निवर्तमान डीइओ श्री राम को विदाई दी गयी़
कर्मियों ने दोनों को माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया़ इस मौके पर रामयतन राम ने कहा कि उन्हें गढ़वा में जो प्यार और स्नेह मिला है, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे़ यहां के लोगों व कर्मियों के सहयोग के बदौलत ही वे अपने कर्तव्य के निवर्हन में सफल हो सके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




