नप घोटाले को भी िवस में उठायें विधायक : कांग्रेस

Published at :09 Jul 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
नप घोटाले को भी िवस में उठायें विधायक : कांग्रेस

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया आंदोलन करने का निर्णय गढ़वा : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे के आवास पर हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने सहित अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गयी़ इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया आंदोलन करने का निर्णय
गढ़वा : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे के आवास पर हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने सहित अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गयी़ इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा जिले सहित पूरे राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है़
गढ़वा-शाहपुर मार्ग के निर्माण कार्य में बरती जा रही व्यापक अनियमितता का मामला उन्होंने चार महीने पूर्व उठाया था़ लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी़ वर्तमान विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बुधवार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस विधानसभा सत्र में उठाने की घोषणा की है़ विधायक का यह घोषणा तारीफ के काबिल है, क्योंकि बारिश के बाद इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है़
कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है़ श्री दुबे ने कहा कि इसके अलावा विधायक श्री तिवारी को नगर पंचायत गढ़वा के भ्रष्टाचार का मामला भी विस सत्र के दौरान उठाना चाहिए, क्योंकि इस मामले में भी एफआइआर तक के आदेश हो गये हैं.
लेकिन प्रशासन के लोग इस मामले को दबा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस जल्द ही भ्रष्टाचार के मामले को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी़ बैठक में रितेश तिवारी, नवीन तिवारी, डबलू तिवारी, महताब अली, संतोष दुबे, रोहित तिवारी, छोटू दुबे अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola