गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये़ घायलों में जमुनी देवी, बबिता देवी, सुदामा राम, संतोष राम, सुखदेव राम व अखिलेश राम का नाम शामिल है़ सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ घायल सुखदेव ने बताया कि उसने अपने खेत में अरहर व मकई की बुआई की थी. घर आने पर इसलाम अंसारी, सेराजू अंसारी, रेयाज अंसारी, हरमू अंसारी, नसर अंसारी व अकलीम अंसारी ने जबरन उनके खेत जोतना चाहा. विरोध करने पर घर के लोगों की पिटाई कर दी.
धंगरडीह गांव में मारपीट, चार महिला घायल
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के धंगरडीहा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार महिला सहित पांच लोग घायल हो गये़ घायलों में गुलजार अंसारी, नसीबा वीबी, कसीदा वीबी, रूबी खातून व मैमून बीबी शामिल है़
सबों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ घायल गुलजार अंसारी ने बताया कि एनूल अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी, रहमत अंसारी, सुलेमान अंसारी, मोहम्मद अंसारी ने उसे भाला व गंड़ासा से मार कर घायल कर दिया़
वाहन चेकिंग अभियान में 30 वाहन जब्त
गढ़वा. गढ़वा शहर में शुक्रवार को एक बार फिर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ इस दौरान कागजातों में कमी पाये जाने पर 30 मोटरसाइकिल जब्त किये गये़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान कागजातों की जांच की गयी है़ कागजात सही पाये जानेवाले वाहनों को छोड़ दिया जायेगा़
उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी वाहन चलाते नजर आये है़ं ऐसे बच्चों के अभिभावकों को हिदायत दी जाती है कि वे बच्चों को वाहन न दे़ं