अकीदत के साथ मनायी गयी ईद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया़ इस मौके पर मुसलिम समुदाय के लेागों ने स्थानीय ईदगाहों, मसजिदों व मदरसों में अमन, चैन व शांति को लेकर रिकत वाजिब नमाज-ए-ईद उल फितर अदा की गयी़ नमाज अदायगी को लेकर उक्त स्थलों पर सुबह से ही […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया़ इस मौके पर मुसलिम समुदाय के लेागों ने स्थानीय ईदगाहों, मसजिदों व मदरसों में अमन, चैन व शांति को लेकर रिकत वाजिब नमाज-ए-ईद उल फितर अदा की गयी़ नमाज अदायगी को लेकर उक्त स्थलों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जमा होने लगी थी़
नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिल कर ईद उल फितर की बधाई दी़ नमाज अदायगी के पूर्व जामा मसजिद के इमाम हाफिज अब्दुल समद ने कहा कि एक माह रोजा जैसा पवित्र महीना के बाद मुसलिम समुदाय के लोगों के लिए ईद का पर्व उपहार के रूप में नसीब होता है़ उन्होंने कहा कि इस पर्व से खुशी, एकता व भाईचारा का सबक मिलता है़ ईद के दिन घरों में मीठी सेवइयां बनती है, जो लोगों के बीच भेदभाव को मिटाता है़
जिला मुख्यालय स्थित गढ़वा ईदगाह में जामा मसजिद के इमाम हाफिज अब्दुल समद ने नमाज अदा करायी. वहीं टंडवा मसजिद में मौलाना सज्जाद मिसवाही, उंचरी मसजिद में हाफिज जफरूल्लाह व मदरसा तबलीगुम के मसजिद में मौलाना लियाकत हुसैन ने ईद उल फितर की नमाज अदा करायी़ इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के कल्याणपुर ईदगाह में मौलाना युसुफ, कोरवाडीह ईदगाह में मौलाना साबिर, टेढ़ीहरैया ईदगाह में मौलाना शाह मोहम्मद अंसारी, पचफेढ़ी ईदगाह में मौलाना मुसलिम रजा, परसही में हाफिज कलाम, बीरबंधा में मौलाना अली अहमद, झलुआ मदरसा में हाजी शर्रफुद्दीन, छतरपुर ईदगाह में मौलाना काशिद, लापो ईगाह में सैयद एनुल होदा, फरठिया ईदगाह में हाफिज नसीम अख्तर ने ईद की नमाज अदा करायी़ शहरी व ग्रामीण इलाकों में सभी नमाज अदायगी स्थलों पर इंतजामिया कमेटियों ने नमाजियों की सुविधा के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र व अन्य इंतजाम किये गये थे़ इस अवसर पर ईदगाह के पास यतीम व गरीब असहायों के बीच जकात व फितरा की राशि का वितरण किया गया़ ईद को लेकर सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल देखी गयी़ इस मौके पर सेवई खाने और खिलाने का सिलसिला चलता रहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




