आरके पब्लिक स्कूल में इंजीनियरिंग की तैयारी

Published at :07 Jul 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
आरके पब्लिक स्कूल में इंजीनियरिंग की तैयारी

गढ़वा : स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में मेंटर्स कोचिंग सेंटर के द्वारा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की तैयारी करायी जायेगी़ इससे वैसे प्रतिभावान गरीब छात्र जो पैसे के अभाव में बाहर जाकर तैयारी नहीं कर पाते, उनके लिये काफी लाभदायक साबित होगा़ उक्त बातें विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से कही़ […]

विज्ञापन
गढ़वा : स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में मेंटर्स कोचिंग सेंटर के द्वारा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की तैयारी करायी जायेगी़ इससे वैसे प्रतिभावान गरीब छात्र जो पैसे के अभाव में बाहर जाकर तैयारी नहीं कर पाते, उनके लिये काफी लाभदायक साबित होगा़ उक्त बातें विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से कही़ उन्होंने कहा कि मैट्रिक पास करने के बाद अभिभावक अपने बच्चे को इंजीनियरिंग की तैयारी के लिये दूसरे शहरों में भेजते हैं.
इनमें लड़कियां भी शामिल होती है़ लड़कियों को बाहर रहने के कारण आये दिन अभिभावकों को चिंता सताती है़ साथ ही यहां के विद्यार्थी बाहर के परिस्थितियों में ढल नहीं पाते़ इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने विद्यालय में मेंटर्स कोचिंग सेंटर के साथ इंजीनियरिंग की तैयारी कराने का निर्णय लिया है़ इसके लिये नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है़ एक बैच में 40 विद्यार्थी का नामांकन प्रारंभ होगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola