पीएफ भुगतान को सुगम बनाने की मांग

Published at :28 Jun 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
पीएफ भुगतान को सुगम बनाने की मांग

नगरऊंटारी : भवनाथपुर स्थित आरएमडी सेल के सेवानिवृत्त श्रम कल्याण निरीक्षक विजयनंदन प्रसाद सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय श्रम मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा क्षेत्रीय भविष्य निधि के आयुक्त सहिरा के संगमा को पत्र प्रेषित कर तुलसी दामर स्थित डोलोमाइट माइंस के मजदूरों के पीएफ भुगतान में आ रहे अड़चन को दूर […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी : भवनाथपुर स्थित आरएमडी सेल के सेवानिवृत्त श्रम कल्याण निरीक्षक विजयनंदन प्रसाद सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय श्रम मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा क्षेत्रीय भविष्य निधि के आयुक्त सहिरा के संगमा को पत्र प्रेषित कर तुलसी दामर स्थित डोलोमाइट माइंस के मजदूरों के पीएफ भुगतान में आ रहे अड़चन को दूर करने की गुहार लगाया है़
उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि आरएमडी सेल द्वारा संचालित तुलसी दामर डोलोमाइट माइंस व चूना पत्थर खदान भवनाथपुर है, जो पूर्ण रूप सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है़ उक्त दोनों खदान में कार्यरत मजदूर का पीएफ भुगतान लंबित है़ उन्हाेंने कहा कि इपीएफ व पेंशन की राशि भुगतान में मजदूरों से मोबाइल नंबर मांगा जाता है़ उसी माध्यम से भेन भेजा जाता है, तभी दोनों का भुगतान संभव है़ दूरसंचार सुविधा संभव नहीं रहने से गरीब मजदूर इस भुगतान से दूर है़
इसके लिए मजदूरों को 300 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा, जो संभव नहीं है़ उन्होंने कहा है कि पीएफ स्थानांतरण भी आर जैसे दावा पत्र सैकड़ों मजदूर का रांची कार्यालय में पड़ा हुआ है़ पूर्व नियमों के तहत मजदूरों का आधार कार्ड, बैंक खाता, पहचान पत्र के माध्यम से पीएफ भुगतान करने तथा इस क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था करा कर मजदूरों को मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की मांग किया है, ताकि मजदूरों का बकाया भुगतान कराया जा सके़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola