खुटहेरिया पंचायत में शराब पर लगा प्रतिबंध

Published at :27 Jun 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
खुटहेरिया पंचायत में शराब पर लगा प्रतिबंध

कांडी : कांडी प्रखंड के खुटहेरिया पंचायत में 25 जून से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध का एलान कर दिया गया है. पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने उक्त आशय को लेकर एक आदेश पत्र जारी करते हुए पूरे पंचायत में शराब का सेवन व इसकी बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है़ उन्होंने […]

विज्ञापन
कांडी : कांडी प्रखंड के खुटहेरिया पंचायत में 25 जून से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध का एलान कर दिया गया है. पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने उक्त आशय को लेकर एक आदेश पत्र जारी करते हुए पूरे पंचायत में शराब का सेवन व इसकी बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है़ उन्होंने कहा है कि किसी भी दुकान, होटल आदि में शराब की बिक्री करते हुए पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी़ उन्होंने आदेश पत्र संख्या 22 दिनांक 25-06-2016, जिसमें पंचायत सेवक कमलेश कुमार चौबे के भी हस्ताक्षर हैं, के माध्यम से उक्त चेतावनी दी ह़ै़
उन्होंने कहा है कि शराब पीते पाये जाने पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी़ पंचायत के भरत पहाड़ी गांव में काफी संख्या में जुटे पुरुष व महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि न तो शराब पीयेंगे न पीने देंगे तथा न तो शराब बनायेंगे और न ही बेचेंगे के नारों के साथ संकल्प लिया़ इस मौके पर मुखिया अनिता देवी ने कहा कि शराब सभी बुराइयों की जड़ है़
पंचायत की जनता के साथ रायशुमारी के बाद पंचायत में शराबबंदी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया़ मुखिया ने कहा कि शराब पीने और बेचनेवालों पर सामाजिक बहिष्कार के अलावा आर्थिक दंड का भी प्रावधान किया गया है़ उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व शराब बंदी को लेकर पंचायत के ग्रामीणों के साथ मुखिया ने गोसांग, भरत पहाड़ी व खुटहेरिया गांव में रैली निकाली थी व ग्रामीणों के साथ बैठक भी की थी़ इस अवसर पर बीडीसी उदल राम, वार्ड सदस्य गिरिराज देवी, ललिता देवी, शिक्षक विनोद राम, देवंती देवी, कुंती देवी, बैजनाथ राम, अनिल राम, मुंद्रिका राम सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola