उप निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

Published at :23 Jun 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
उप निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

गढ़वा . गढ़वा पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने राजस्थान के अलवर से एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर गढ़वा लाने के दौरान कमर में रस्सा बांधे जाने के मामले में गढ़वा थाना के उप निरीक्षक केपी सहित उनके साथ गये तीन अन्य पुलिस को निलंबित कर दिया है़ इनमें सुजाता कुंवर, मधु देवी एवं उमाशंकर […]

विज्ञापन
गढ़वा . गढ़वा पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने राजस्थान के अलवर से एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर गढ़वा लाने के दौरान कमर में रस्सा बांधे जाने के मामले में गढ़वा थाना के उप निरीक्षक केपी सहित उनके साथ गये तीन अन्य पुलिस को निलंबित कर दिया है़ इनमें सुजाता कुंवर, मधु देवी एवं उमाशंकर शर्मा के नाम शामिल हैं.
इन चारों पुलिसकर्मियों द्वारा अलवर से अर्पणा उर्फ पारूल नामक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लाने के दौरान कमर में रस्सी लगायी गयी थी़ इन पुलिसकर्मियों ने तर्क दिया था कि गिरफ्तार महिला ने महिला आरक्षी को पटक कर भागने का प्रयास किया था़ जिसके कारण उसे कब्जे में लेने के लिये कमर में रस्सी लगायी गयी थी़ इसकी शिकायत के बाद एसपी ने बुधवार को पुलिस उप निरीक्षक सहित चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola