सीओ ने पुलिस को आवेदन दिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी : चलाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध शनिवार की रात्रि मोबाइल पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये गये आवदेन में शनिवार की रात्रि 11.14 बजे मोबाइल संख्या 8015617986 से कॉल आया. उधर से कॉल करनेवाला व्यक्ति धमकी देते हुए बोला […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी : चलाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध शनिवार की रात्रि मोबाइल पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये गये आवदेन में शनिवार की रात्रि 11.14 बजे मोबाइल संख्या 8015617986 से कॉल आया. उधर से कॉल करनेवाला व्यक्ति धमकी देते हुए बोला कि तुम्हें भी तेरी पत्नी के पास भेज देंगे.
इसके बाद वह गंदी-गंदी गालियां देने लगा. बातचीत की शैली से एक बंगाली मालूम हो रहा था. ट्रू कॉलर में देखने पर उसका नाम प्रवीर दा आ रहा था. कुछ देर बाद 9042335694 से फोन आया तथा उसने भी जान से मारने की धमकी दी. ट्रू कॉलर में उसका नाम अरुण लोगू तथा लोकेशन तमिलनाडु दिखा रहा था.
इस घटना के बाद सीअो वैभव कुमार सिंह काफी सहमे हुए हैं. स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर उन्होंने जानमाल की सुरक्षा की गुुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




