सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है सीसीटीवी : भानु प्रताप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी : थाना क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरा का उदघाटन एसडीपीओ के आवासीय परिसर में क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने किया़ इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि बुरे लोगों की नजर में नगरऊंटारी शहर को बचाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी : थाना क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरा का उदघाटन एसडीपीओ के आवासीय परिसर में क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने किया़
इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि बुरे लोगों की नजर में नगरऊंटारी शहर को बचाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है़ उन्होंने कहा कि विगत दिनों जिले के पुलिस कप्तान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नक्सली संगठन द्वारा बाबा वंशीधर मंदिर को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिली है. इसमें आपके सहयोग की जरूरत है़
मैंने अपने विधायक मद की राशि से सीसीटीवी लगाने की राशि दी, ताकि नगरऊंटारी का धरोहर सुरक्षित रहे़ यहां के लोग अमन-चैन से रह सके़ उन्होंने कहा कि नगरऊंटारी जिला व भवनाथपुर अनुमंडल बने यह मेरा प्रयास है़ उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मुझे जेल भेजा गया़ अब पांच वर्ष का कार्य साढ़े तीन वर्ष में पूरा करना है़ पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि सीसीटीवी लगाने के लिए विधायक ने अपनेमद की राशि देकर सार्थक पहल किया है़ इसके लिए पुलिस प्रशासन उन्हें धन्यवाद देती है़
इस अवसर पर एसडीपीओ मनीष कुमार, एसडीओ राजेश कुमार साह, बीडीओ मुरली यादव, सीओ वैभव कुमार सिंह, झामुमो कन्हैया चौबे, निर्मल पासवान, सूर्यदेव मेहता, थाना प्रभारी चंद्रमणि भारती, भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, नवजवान संघर्ष मोरचा के नेता भगत दयानंद यादव, लक्ष्मण राम, विभूति भूषण चौबे, ओम प्रकाश चौबे, अधिवक्ता ब्रजेश चौबे, डॉ. सिद्धनाथ प्रसाद, डॉ श्याम सुंदर पासवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




