लोकतांत्रिक आंदोलन को दबा रही है सरकार : केसरी

Published at :15 Jun 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतांत्रिक आंदोलन को दबा रही है सरकार : केसरी

गढ़वा : राज्य की रघुवर सरकार लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचल रही है़ जनता त्राहिमाम कर रही है और सरकार कागजों पर योजनाओं को बना कर जनता को गुमराह कर रही है़ उक्त बातें पूर्व मंत्री सह झाविमो के वरिष्ठ नेता रामचंद्र केसरी ने कही़ उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति के विरोध में झाविमो द्वारा आहुत […]

विज्ञापन
गढ़वा : राज्य की रघुवर सरकार लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचल रही है़ जनता त्राहिमाम कर रही है और सरकार कागजों पर योजनाओं को बना कर जनता को गुमराह कर रही है़
उक्त बातें पूर्व मंत्री सह झाविमो के वरिष्ठ नेता रामचंद्र केसरी ने कही़ उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति के विरोध में झाविमो द्वारा आहुत आर्थिक नाकेबंदी को विफल करने के लिए सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन जिले में झाविमो को आंदोलन पूरी तरह सफल रहा़ पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने वेश बदल कर आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया़ उन्होंने कहा कि आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस 10 जून को नगरऊंटारी स्थित उनके आवास व प्रखंड अध्यक्ष नइम खलीफा के आवास पर छापामारी किया और उनके आवास को रात भर घेरे रखा़
लेकिन उन्होंने पुलिस को चकमा देकर आंदोलन का सफल बनाया़ उन्होंने कहा कि नियोजन नीति सरकार बनाये इससे राज्य के सभी वर्गों की नौकरियों को 20 वर्ष के लिए झारखंड के नौजवानों के लिए आरक्षित किया जाये़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola