न खर्च हुए, न लौटाये गये

Updated at :14 Jan 2014 2:31 AM
विज्ञापन
न खर्च हुए, न लौटाये गये

21 विद्यालयों के पास पड़े हैं शैक्षणिक भ्रमण के रुपये गढ़वा : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2012-13 में गढ़वा जिले को 9.64 लाख रुपये मिले थे. राज्य परियोजना निदेशक झारखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद के रांची के पत्रंक 03/आरएमएसए-पी-32/2013/42, दिनांक 20 मार्च 2013 के अनुसार शैक्षणिक भ्रमण का […]

विज्ञापन

21 विद्यालयों के पास पड़े हैं शैक्षणिक भ्रमण के रुपये

गढ़वा : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2012-13 में गढ़वा जिले को 9.64 लाख रुपये मिले थे. राज्य परियोजना निदेशक झारखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद के रांची के पत्रंक 03/आरएमएसए-पी-32/2013/42, दिनांक 20 मार्च 2013 के अनुसार शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम मार्च 2013 तक संपन्न करने को कहा गया था.

राशि शेष रहने की स्थिति में इसे राज्य को वापस लौटा देने के निर्देश भी थे. लेकिन इस मद में प्राप्त राशि से लगभग 50 विद्यालयों द्वारा भ्रमण कार्यक्रम किया गया. जबकि 21 विद्यालयों ने न तो कार्यक्रम को किया और न ही राशि वापस लौटायी गयी. यह राशि 1.96 लाख की है.

इस मद में वर्तमान समय में उच्च विद्यालय हरिहरपुर के पास 20 हजार, उच्च विद्यालय डुमरिया एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय लवाही कला को 16-16 हजार रुपये, स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय दरमी नवाडीह, उत्क्रमित उवि गोबरदाहा, डोल, चपकली, चिनिया, गोदरमाना, बोदरी, बरवा, खुटिया, उदयपुर, अमरोरा, रमकंडा, बांदू-चुतुरू, तेनार, कस्तूरबा बालिका उवि रमना, धुरकी, मेराल एवं परियोजना उवि बड़गड़ में आठ-आठ हजार रुपये पड़े हुए हैं. इनका न तो संबंधित कार्य में अभी तक उपयोग किया गया है और न ही राशि निर्देश के अनुरूप वापस की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola