रन फॉर झारखंड का आयोजन

Updated at :14 Jan 2014 2:30 AM
विज्ञापन
रन फॉर झारखंड का आयोजन

गढ़वा : स्वामी विवेकानंद की 151वीं जयंती के अवसर पर झारखंड स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यहां रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत राष्ट्र गान जन गन मन.. के साथ किया गया. तत्पश्चात उपस्थित खेल प्रेमियों को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद मडिआंव मोड़ से रन फोर झारखंड शुरू कर मुख्य मार्ग होते […]

विज्ञापन

गढ़वा : स्वामी विवेकानंद की 151वीं जयंती के अवसर पर झारखंड स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यहां रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत राष्ट्र गान जन गन मन.. के साथ किया गया.

तत्पश्चात उपस्थित खेल प्रेमियों को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद मडिआंव मोड़ से रन फोर झारखंड शुरू कर मुख्य मार्ग होते हुए बालिका मध्य विद्यालय के मैदान तक पहुंचा. इस दौड़ में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया.

इस अवसर पर रन फोर झारखंड के जिला संयोजक आलोक मिश्र, ओलिपिंक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, फुटबॉल संघ के सचिव जिनाहुद्दीन खां, जिप के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, आजसू के क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉ अनिल साव, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साव, नपं के पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, गुरुदत्त, गुप्तेश्वर ठाकुर, रामाशंकर ब्रेजियर, धर्मराज भारती, दारा सिंह, कौशलेश तिवारी, राइफल संघ के सचिव सत्येंद्र यादव, डे-बोर्डिग कोच के अरविंद दुबे, प्रभात तिवारी, ललन पहलवान, रामाशंकर सिंह, महंतजी, डॉ विजय राम, अशोक विश्वकर्मा, भरत राम सहित कई लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola