तीन मरे, दो लोग घायल

Published at :05 May 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
तीन मरे, दो लोग घायल

रमकंडा-भंडरिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा-भंडरिया मार्ग पर बुधवार की सुबह दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गये़ मृतकों में छतीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी मुकेश कुमार भुइंहर, पलामू के चैनपुर थाना के छेछानी गांव निवासी कपिलदेव सिंह एवं […]

विज्ञापन

रमकंडा-भंडरिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर

रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा-भंडरिया मार्ग पर बुधवार की सुबह दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गये़ मृतकों में छतीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी मुकेश कुमार भुइंहर, पलामू के चैनपुर थाना के छेछानी गांव निवासी कपिलदेव सिंह एवं नागेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं.
जबकि घायलों में रमकंडा थाना के रक्शी गांव निवासी भीम कुमार भुइंहर एवं मंगरही गांव निवासी महेंद्र सिंह शामिल हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिये मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़
समाचार के अनुसार रक्शी गांव निवासी भीम कुमा भुइंहर एवं रामानुजगंज निवासी मुकेश कुमार दोनों एक मोटरसाइकिल (सीजी15सीयू-8696)से रामानुजगंज जा रहे थे़ इसी बीच करमाटिकर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी मोटरसाइकिल (जेएच03के-1165) से उनकी टक्कर हो गयी़ उक्त बाइक पर महेंद्र सिंह, कपिल देव सिंह एवं नागेंद्र सिंह तीन लोग सवार थे़
दोनों मोटरसाईकिल के काफी तेज गति से होने के कारण दुर्घटना में मुकेश कुमार एवं नागेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कपिल देव सिंह की मौत मेदिनीनगर अस्पताल में ईलाज के दौरान हुयी़ सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा, जबकि घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola