दहेज के एक लाख रुपये लौटाये

Published at :04 May 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के एक लाख रुपये लौटाये

रंका (गढ़वा) : रंका प्रखंड के मानपुर मदरसा में दहेज रोको अभियान कमेटी की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. इसमें कमेटी के सदस्यों की पहल पर लड़की पक्ष से लिए गये दहेज की राशि को लड़का पक्ष ने वापस कराया. समाचार के अनुसार रंका के सोनपुरवा निवासी मुस्तकिम अंसारी के लड़के की शादी मेराल प्रखंड […]

विज्ञापन
रंका (गढ़वा) : रंका प्रखंड के मानपुर मदरसा में दहेज रोको अभियान कमेटी की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. इसमें कमेटी के सदस्यों की पहल पर लड़की पक्ष से लिए गये दहेज की राशि को लड़का पक्ष ने वापस कराया. समाचार के अनुसार रंका के सोनपुरवा निवासी मुस्तकिम अंसारी के लड़के की शादी मेराल प्रखंड के पेशका निवासी सुभान अंसारी की पुत्री से तय हुआ था़
इसमें मुस्तकिम अंसारी ने सुभान अंसारी से दहेज के रूप में एक लाख रुपये लिये थे़ कमेटी की पहल पर मुस्तकिम अंसारी ने सुभान अंसारी को यह राशि लौटा दी़ इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष इमामुद्दीन अंसारी, कलाम अंसारी, आफताब अंसारी, असमुद्दीन अंसारी, इशहाक अंसारी, मौलाना अब्दुस सकुर सहित कई लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola