ट्रेलर ने बिजली पोल में धक्का मारा

Published at :03 May 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेलर ने बिजली पोल में धक्का मारा

मझिआंव (गढ़वा) : स्थानीय बस स्टैंड में एसबीआइ एटीएम के सामने रविवार को दिन में जेसीबी लदे एक ट्रेलर ने बिजली के पोल में धक्का मार दिया. इसके कारण लोहे को पोल टेढ़ा हो गया है. पोल टेढ़ा हो जाने से बिजली का तार सट गया, जिससे ट्रांसफारमर का फ्यूज उड़ गया. संयोग था कि […]

विज्ञापन
मझिआंव (गढ़वा) : स्थानीय बस स्टैंड में एसबीआइ एटीएम के सामने रविवार को दिन में जेसीबी लदे एक ट्रेलर ने बिजली के पोल में धक्का मार दिया. इसके कारण लोहे को पोल टेढ़ा हो गया है. पोल टेढ़ा हो जाने से बिजली का तार सट गया, जिससे ट्रांसफारमर का फ्यूज उड़ गया.
संयोग था कि वहां तैनात दैनिक बिजली मिस्त्री ने तत्काल मामले को संभाल लिया. इसके कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. विदित हो कि दो वर्ष पहले भी इसी पोल को एक वाहन ने धक्का मारकर टेढ़ा कर दिया गया था. इसके बाद विभाग ने लोहे का एक पोल लाकर गाड़ने के लिए रखा गया. लेकिन आजतक इस पोल को नहीं गाड़ा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola