खेल में हार-जीत मायने नहीं रखता

Published at :03 May 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
खेल में हार-जीत मायने नहीं रखता

आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 शुरू उदघाटन मैच प्रशासन एकादश व केजीएन झलुआ ने जीती गढ़वा :संजीवनी सेवा संस्था के तत्वावधान में रविवार की शाम स्थानीय बालिका मवि के मैदान में आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 शुरू हुआ. मुख्य अतिथि पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी साकेत कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक […]

विज्ञापन
आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 शुरू
उदघाटन मैच प्रशासन एकादश व केजीएन झलुआ ने जीती
गढ़वा :संजीवनी सेवा संस्था के तत्वावधान में रविवार की शाम स्थानीय बालिका मवि के मैदान में आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 शुरू हुआ. मुख्य अतिथि पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी साकेत कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक व सीआरपीएफ के कमांडेंट कैलाश आर्य ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की. उदघाटन मैच प्रशासन एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच तथा केजीएन झलुआ व चिनिया केबीच खेला गया. इसमें प्रशासन एकादश व झलुआ की टीम विजयी रही.
इस अवसर पर साकेत सिंह ने कहा कि खेल में जीत-हार मायने नहीं रखता. खेल आपसी प्रेम व अनुशासन को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि गढ़वा व खेल दोनों से उनका पुराना रिश्ता है.
उन्होंने कहा कि यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है. ऐसे छोटे जगह में नाइट क्रिकेट कराना काफी प्रशंसनीय है. इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा. पहला मैच प्रशासन एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पत्रकार एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 98 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उत्तरी प्रशासन एकादश की टीम ने साकेत सिंह के धुआंधार बल्लेबाजी से 6.4 ओवर में ही एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. प्रशासन की ओर से ओपनिंग करने उतरे साकेत सिंह ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली.
दूसरा मैच केजीएन झलुआ व न्यू जागरण क्लब चिनिया के बीच खेला गया. इसमें झलुआ की टीम ने चिनिया को 19 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. उदघाटन मैच का संचालन संजीवनी सेवा संस्था के सचिव नवनीत शुक्ला ने किया. इस अवसर पर डीएसपी प्रेमनाथ, श्रीराम समद, सीआरपीएफ के डॉ शंकर लाल चाहर,प्रिंस सोनी, हंसा स्वामी, सच्चितानंद धर दुबे, धनंजय सिंह, विवेकानंद उपाध्याय, दीपक, सियाराम वर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola