बच्चे चुनते हैं महुआ, नहीं जाते स्कूल

Published at :28 Apr 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे चुनते हैं महुआ, नहीं जाते स्कूल

विद्यालय चलें, चलायें अभियान महुआ का सीजन होने के कारण प्रभावित रंका (गढ़वा) : सरकार द्वारा चलाये जा रहे विद्यालय चलें, चलायें अभियान प्रखंड में महुआ का सीजन होने के कारण प्रभावित हो रहा है. जंगलों से घिरे रंका प्रखंड में महुआ पेड़ बहुतायात मात्रा में हैं. जहां अहले सुबह से ही परिवार के सभी […]

विज्ञापन

विद्यालय चलें, चलायें अभियान महुआ का सीजन होने के कारण प्रभावित

रंका (गढ़वा) : सरकार द्वारा चलाये जा रहे विद्यालय चलें, चलायें अभियान प्रखंड में महुआ का सीजन होने के कारण प्रभावित हो रहा है. जंगलों से घिरे रंका प्रखंड में महुआ पेड़ बहुतायात मात्रा में हैं. जहां अहले सुबह से ही परिवार के सभी सदस्य बच्चों सहित महुआ चुनने के कार्य में लग जा रहे हैं. इस वजह से यहां के काफी बच्चे इस माह में विद्यालय से नहीं जुड़ सके हैं.

इसके अलावा, वैसे बच्चे जिनका पहले से विद्यालय में नामांकन है, वे भी विद्यालय नहीं जाकर जंगल में महुआ चुन रहे हैं. रंका ही नहीं, अनुमंडल के रमकंडा, भंडरिया, बड़गड़ एवं चिनिया प्रखंड में महुआ के पेड़ बड़ी संख्या में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मई महीने में यदि विद्यालय चलें, चलायें अभियान चलाया जाये, तो बच्चों की संख्या बढ़ेगी.

बच्चे रात भर रहते हैं महुआ पेड़ के नीचे

रंका प्रखंड के ग्रामीणों के लिए महुआ एक मुख्य फसल है. इसे बेच कर वे अपनी वार्षिक कार्ययोजना को पूरा करते हैं. चौकड़ी नवप्राथिमक विद्यालय की छात्रा सोनी एवं सीमा ने बताया कि वे सुबह से ही अपने माता-पिता के साथ महुआ चुनने जाते हैं. सुबह का विद्यालय होने के कारण वे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वे कभी-कभी रातभर जंगल में स्थित महुआ के पेड़ के नीचे गुजारते हैं. उन्होंने कहा कि महुआ के पैसे उनके माता-पिता रखेंगे,लेकिन वे भी अपने लिए नये कपड़े खरीदेंगे. इस संबंध में बीडीओ इशहाक अंसारी ने कहा कि गरमी के दिनों में सामान्यत: बच्चों की उपस्थिति कम हो जाती है. बच्चे महुआ चुनने में लगते हैं. सरकार की ओर से विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola