शादी के लिए प्रमाण पत्र जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के सुप्रसिद्ध ब्रह्मस्थान खजुरी के लिए बनाये गये श्री ब्रह्मबाबा वर्सिप मैनेजमेंट ट्रस्ट खजुरी ने अपने यहां होनेवाली किसी भी शादी के लिए प्रमाण पत्र को जरूरी बताया है. ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र दूबे ने एक विज्ञप्ति के जरिये बताया कि जो भी अभिभावक अपने लड़का-लड़की की शादी ब्रह्मस्थान खजुरी में […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के सुप्रसिद्ध ब्रह्मस्थान खजुरी के लिए बनाये गये श्री ब्रह्मबाबा वर्सिप मैनेजमेंट ट्रस्ट खजुरी ने अपने यहां होनेवाली किसी भी शादी के लिए प्रमाण पत्र को जरूरी बताया है.
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र दूबे ने एक विज्ञप्ति के जरिये बताया कि जो भी अभिभावक अपने लड़का-लड़की की शादी ब्रह्मस्थान खजुरी में कराना चाहते हैं, उन्हें लड़का एवं लड़की दोनों का मतदाता पहचान पत्र या आधार कार्ड अथवा मुखिया द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र देना होगा. ट्रस्ट इसके माध्यम से परिवार की प्रमाणिकता के साथ ही वर-वधू के उम्र को भी जान सकेगी, क्योंकि कानूनन किसी भी नाबालिग की शादी जुर्म है. इसको देखते हुए प्रमाण पत्र को आवश्यक रूप से लागू किया गया है. जो परिवार अपने बच्चे का उम्र प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत करेंगे, उन्हें ब्रह्मस्थान परिसर में शादी करने की अनुमति नहीं दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




