तालाब की सीढ़ी पर शौच की, तो प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : नगर परिषद की ओर से गढ़वा शहर के पालिका परिवहन पड़ाव के पास स्थित रामबांध तालाब की बुधवार को सफाई करायी गयी. नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने स्वयं खड़े होकर अपनी देखरेख में तालाब की सफाई करायी. इस दौरान दुर्गा पूजा एवं सरस्वती पूजा के दौरान तालाब में विसर्जन की गयी प्रतिमाओं […]
विज्ञापन
गढ़वा : नगर परिषद की ओर से गढ़वा शहर के पालिका परिवहन पड़ाव के पास स्थित रामबांध तालाब की बुधवार को सफाई करायी गयी. नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने स्वयं खड़े होकर अपनी देखरेख में तालाब की सफाई करायी.
इस दौरान दुर्गा पूजा एवं सरस्वती पूजा के दौरान तालाब में विसर्जन की गयी प्रतिमाओं के पुआल काफी मात्रा में थे. इसे तालाब से बाहर निकालकर सफाई की गयी. विदित हो कि इस तालाब से आसपास के क्षेत्र के काफी संख्या में लोग नहाते एवं कपड़ा धोते हैं, लेकिन एक बड़ी आबादी तालाब में शौच भी करती है. तालाब की बनायी गयी सीढ़ी पर भी शौच किये जाने से पूरा तालाब गंदगी के रूप में तब्दील हो गया है.
तालाब में काफी मात्रा में प्लास्टिक भी मिले. इस दौरान नगर प्रबंधक मो नजीबुल्लाह अंसारी ने कहा कि जो लोग रामबांध तालाब की सीढ़ी पर शौच करेंगे अथवा गंदगी फैलायेंगे, उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. कड़ी धूप की वजह से तालाब की सफाई कराने में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इस मौके पर वार्ड पार्षद इस्लाम कुरैशी, मीरा कुमारी, सफाई प्रभारी बिंदु राम, मेठ सरजू राम, स्थानीय नागरिक राजू कुमार, संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे.
सभी की भागीदारी जरूरी : नप अध्यक्ष
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कहा कि यह सफाई अभियान स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर किया जा रहा है. रामबांध तालाब को स्वच्छ बनाने में सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है. नगर परिषद इसे साफ-सुथरा करने में हर संभव प्रयास करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




