ePaper

पत्थर से कूचकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

Updated at : 13 Oct 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
पत्थर से कूचकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

पत्थर से कूचकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चिनिया चिनिया थाना क्षेत्र के राजबांस गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. गांव के ही एक युवक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 77 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान महावीर शाह निवासी राजबांस के रूप में की गयी है. बताया गया कि महावीर शाह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और गांव-गांव घूमकर लोगों से मांगकर गुजर-बसर करते थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे महावीर शाह अपने घर के पास गांव के ही ओम सिंह (पिता राजेंद्र सिंह) की खड़ी मोटरसाइकिल से अनजाने में टकरा गये. वृद्धावस्था और कमजोर दृष्टि के कारण उन्हें मोटरसाइकिल दिखाई नहीं दी, जिससे बाइक गिरकर क्षतिग्रस्त हो गयी. इस बात पर ओम सिंह गुस्से में आपा खो बैठा और पास में पड़ा पत्थर उठाकर महावीर शाह के सिर के कनपटी पर जोरदार प्रहार कर दिया. पत्थर लगते ही बुजुर्ग वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर एएसआइ नवीन कुमार राणा और राधेश्याम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपी ओम सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola