ePaper

नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में 77 लोगों की हुई जांच

Updated at : 01 Dec 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में 77 लोगों की हुई जांच

32 मरीजों का सात दिसंबर को होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

विज्ञापन

32 मरीजों का सात दिसंबर को होगा नि:शुल्क ऑपरेशन गढ़वा. जिले के धुरकी प्रखंड में सोमवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच करायी. शिविर में नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने 77 लोगों की आंखों की जांच की. जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि 32 लोग मोतियाबिंद से ग्रसित हैं. इनमें से कई मरीज ऐसे थे जिन्हें पहले से हल्की समस्या तो थी, लेकिन सही जांच न होने के कारण वे इसकी गंभीरता से अनजान थे. चिकित्सक ने मरीजों को मोतियाबिंद के लक्षण, कारण और समय रहते इलाज की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी. नेत्र चिकित्सक सुशील ने कहा कि मोतियाबिंद बढ़ती उम्र के साथ आमतौर पर देखा जाने वाला रोग है, लेकिन धूल, धूप और पोषण की कमी जैसे कारकों के कारण यह कम उम्र में भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से आंखों की रोशनी सुरक्षित रखी जा सकती है. जांच में मोतियाबिंद से ग्रसित पाये गये 32 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन आगामी सात दिसंबर को राधिका नेत्रालय चिरौंजिया मोड़ गढ़वा में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola