पैर से लाचार हैं पर हौसले बुलंद हैं

Updated at :29 Dec 2013 3:05 AM
विज्ञापन
पैर से लाचार हैं पर हौसले बुलंद हैं

भवनाथपुर (गढ़वा) : इंसान अगर चाहे, तो वह सब कुछ हासिल कर सकता है. इसके लिए बस जज्बा चाहिए. रविकांत चंद्रवंशी (25 वर्ष) भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास कर रहा है. दोनों पैरों से पूरी तरह विकलांग रविकांत केतार प्रखंड के मकुंदपुर पंचायत का रहनेवाला है. गढ़वा डेंटल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई […]

विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा) : इंसान अगर चाहे, तो वह सब कुछ हासिल कर सकता है. इसके लिए बस जज्बा चाहिए. रविकांत चंद्रवंशी (25 वर्ष) भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास कर रहा है. दोनों पैरों से पूरी तरह विकलांग रविकांत केतार प्रखंड के मकुंदपुर पंचायत का रहनेवाला है.

गढ़वा डेंटल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रहा है. पढ़ाई पूरी कर शिक्षक बनना चाहता है. सोच है कि गरीब परिवार के बच्चे जो पढ़ाई करने से वंचित रह जा रहे हैं, उन्हें शिक्षा देकर समाज में आगे बढ़ाना है.

पीजी की पढ़ाई के प्रारंभिक दौर में नामांकन के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. रविकांत गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी व डेंटल कॉलेज के चेयर मैन दिनेश प्रसाद सिंह से मिला. दोनों ने विकलांग रविकांत के जज्बा को देख कर सहयोग किया व नामांकन हो गया.

वह मैट्रिक, इंटर, बीए के साथ पीजी की पढ़ाई का खर्च खुद गांव में टयूशन करा कर पूरा कर रहा है. गरीब परिवार का रहने के बाद चेहरे पर शिकन नहीं है. पिता सुखाड़ी चंद्रवंशी मजदूर है. संपत्ति के नाम पर एक छोटा सा खपरैल घर व मात्र सात कट्ठा जमीन है.

अपनी शादी व बहन की शादी स्वयं के कमाये पैसे से करायी है. जज्बा व मेहनत से उसके मन में विश्वास है कि एक दिन मेहनत रंग लायेगी और मैं शिक्षक बनूंगा. हमारे व हमारे घर-परिवार के दिन-दशा में सुधार होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola