शांति का संदेश देता है क्रिसमस

गढ़वा : शहर के चिनिया रोड स्थित संत पॉल चर्च में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्रिसमस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया. मंगलवार की रात चर्च परिसर में बनायी गयी चरनी को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया. बुधवार को प्रात: आठ बजे […]
गढ़वा : शहर के चिनिया रोड स्थित संत पॉल चर्च में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्रिसमस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया.
मंगलवार की रात चर्च परिसर में बनायी गयी चरनी को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया. बुधवार को प्रात: आठ बजे सामूहिक रूप से शांति के दूत प्रभु यीशु की प्रार्थना की गयी.
इस मौके पर चर्च के फादर लिबन ने कहा कि इसी दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था. उन्होंने पूरे संसार में शांति का उपदेश दिया. फादर लिबन ने कहा कि परमेश्वर का पुत्र ईसा मसीह संसार को प्रेम, दया, करुणा, क्षमा, मातृत्व व समानता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हमे पाप से बचना चाहिए, ताकि जीवन सफल हो सके.
इधर शांति निवास उच्च विद्यालय में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया. त्योहार को लेकर यहां भी चरनी को सजाया गया था. इस मौके पर सिस्टर जूलिएट ने कहा कि क्रिसमस शांति, आनंद व प्रेम का संदेश देता है.
उन्होंने कहा कि क्रिसमस हमारे बीच ईश्वर की उपस्थिति का त्योहार है. पाप एवं बुराई के कारण मनुष्य का रास्ता ईश्वर से दूर हो चुका था. परंतु ईश्वर ने इस रिश्ता एवं संबंधों को बनाये रखने के लिए अपने पुत्र को इस दुनिया में भेजा. इस मौके पर सिस्टर अन्ना, सिस्टर कंचन, सिस्टर अबिला, सिस्टर प्रमोदनी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










