पहले मतदान, फिर जलपान

पहले मतदान, फिर जलपानगढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव में भी मतदाताओं में गजब का उत्साह था. लगभग सभी बूथों पर निर्धारित सात बजे समय से ही पहले ही मतदान के लिए लंबी कतार लग गयी थी. उल्लेखनीय यह है कि सुबह मतदान के लिए खड़े मतदाताओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा […]
पहले मतदान, फिर जलपानगढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव में भी मतदाताओं में गजब का उत्साह था. लगभग सभी बूथों पर निर्धारित सात बजे समय से ही पहले ही मतदान के लिए लंबी कतार लग गयी थी. उल्लेखनीय यह है कि सुबह मतदान के लिए खड़े मतदाताओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. इस संबंध में पूछे जाने पर महिला मतदाताओं की प्रतिक्रिया थी कि वे पहले वोट डालेंगी, फिर घर में नाश्ता बनायेंगी. घर के आज सभी लोग वोट देने के बाद ही जलपान करेंगे. मतदाताओं में इस नारे के चरितार्थ होने के कारण जो लोग सुबह में यह सोचकर गये थे कि वे जल्दी अपना मतदान कर मुक्त हो जायेंगे, उन्हें मतदान केंद्र पर भारी संख्या में महिलओं की भीड़ होने के कारण घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा. देखा गया कि 10 बजे से पहले जहां मतदान केंद्र पर मतदाताओं की ज्यादा भीड़ थी, वहीं 11 बजे के बाद अचानक भीड़ घट गयी. कई मतदान केंद्रों पर 1.30 बजे तक मतदान 65 प्रतिशत से ऊपर हो चुके थे. इसको देखकर अंदाजा लगाया गया कि गढ़वा में लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति मतदाता काफी जागरूक हुए हैं. पहले मतदान फिर जलपान का नारा यहां पूरी तरह सार्थक हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




