बलप्रयोग कर स्थिति को संभाली

बलप्रयोग कर स्थिति को संभाली मेराल(गढ़वा). मेराल प्रखंड के दलेली गांव स्थित बूथ संख्या 91 , 92 एवं 93 पर मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने की होड़ को लेकर झड़प हो गयी . झड़प की खबर मिलने के बाद एसपी प्रियदर्शी आलोक ने तुरंत वहां पहुंचकर प्रत्याशी के समर्थकों […]
बलप्रयोग कर स्थिति को संभाली मेराल(गढ़वा). मेराल प्रखंड के दलेली गांव स्थित बूथ संख्या 91 , 92 एवं 93 पर मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने की होड़ को लेकर झड़प हो गयी . झड़प की खबर मिलने के बाद एसपी प्रियदर्शी आलोक ने तुरंत वहां पहुंचकर प्रत्याशी के समर्थकों को बलपूर्वक अलग कराया. इस दौरान एसपी को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इसके बाद मतदान केंद्र पर स्थिति शांतिपूर्ण हो गयी. बताया गया कि प्रत्याशी समर्थक अपने प्रभाव से बोगस मतदान कराने का प्रयास कर रहे थे. दूसरे प्रत्याशी समर्थकों द्वारा जब इसका विरोध किया गया, तो मामला हाथापाई तक पहुंच गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




