धान की फसल को रौंदा

Published at :12 Dec 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
धान की फसल को रौंदा

चिनिया(गढ़वा) : रमकंडा और रंका प्रखंड के बाद अब हाथियों का झुंड चिनिया थाना क्षेत्र में पहुंच कर उत्पात मचा रहा है. गुरुवार की रात हाथियों के झुंड ने यहां कई किसानों के धान की फसल को रौंद डाला. हेताड़कला गांव के बक्खड़बनी टोला निवासी चंद्रिका सिंह ने कहा कि रात जब वे घर में […]

विज्ञापन
चिनिया(गढ़वा) : रमकंडा और रंका प्रखंड के बाद अब हाथियों का झुंड चिनिया थाना क्षेत्र में पहुंच कर उत्पात मचा रहा है. गुरुवार की रात हाथियों के झुंड ने यहां कई किसानों के धान की फसल को रौंद डाला. हेताड़कला गांव के बक्खड़बनी टोला निवासी चंद्रिका सिंह ने कहा कि रात जब वे घर में सो रहे थे, तो उन्हें हाथियों की आवाज सुनाई पड़ी. भयवश वे घर से निकले नहीं.
सुबह जब उन्होंने देखा, तो उनके करीब चार एकड़ में लगी धान की फसल को हाथियों ने पूरी तरह से रौंद दिया है. इससे उसकी पूरी पूंजी समाप्त हो गयी है. उसने कहा कि यदि धान की फसल सही सलामत रहती, तो वह साल भर चावल के लिए निश्चिंत रहता. बड़ी परिश्रम से धान की फसल को तैयार किया गया था. बताया गया कि हाथियों का झुंड हेताड़कला तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह वहां से चिरका गांव पहुंचा. वहां उसने सुरेश सिंह के 1.5 एकड़ व नसीम मंसूरी के खेत में लगी एक एकड़ की धान की फसल को रौंद डाला.
इससे ग्रामीण काफी व्यथित हुए हैं. ग्रामीण हाथियों के झुंड को अपने क्षेत्र में पाकर खेत की ओर जाना भी छोड़ दिये हैं. उन्हें भय है कि हाथियों का झुंड कभी भी उनके खेत की ओर आ सकता है. किसानों ने कहा कि उनके द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी है, लेकिन इसके बाद भी वन विभाग द्वारा हाथियों को खदेड़ने के लिए कोई पहल नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola