दो वार्डों के मतदाता बहष्किार करेंगे मतदान का

Published at :10 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
दो वार्डों के मतदाता बहष्किार करेंगे मतदान का

दो वार्डों के मतदाता बहिष्कार करेंगे मतदान का फरठिया पंचायत के वार्ड नंबर चार व पांच के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के फरठिया पंचायत के वार्ड नंबर चार व पांच के मतदाताओं ने शनिवार को होनेवाले अंतिम चरण के मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. इसे लेकर गुरुवार […]

विज्ञापन

दो वार्डों के मतदाता बहिष्कार करेंगे मतदान का फरठिया पंचायत के वार्ड नंबर चार व पांच के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के फरठिया पंचायत के वार्ड नंबर चार व पांच के मतदाताओं ने शनिवार को होनेवाले अंतिम चरण के मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. इसे लेकर गुरुवार को फरठिया स्थित डेंटल कॉलेज परिसर में वार्ड चार व पांच के मतदाताओं की बैठक हुई. जिसमें डॉ एके सिन्हा व डॉ रक्षित सेट्ठी को संयोजक मनोनीत किया गया. बैठक में कहा गया कि छह माह पूर्व उन सभी ने बैठकर निर्वाचन आयोग भारत सरकार, झारखंड सरकार, आयुक्त पलामू, उपायुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को यह सूचना दी गयी थी कि वे सभी मतदाताओं का बूथ यहां से पांच किमी दूर कर दिया गया है. जहां पर जाकर मतदान करना उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, क्योंकि वहां के गांववाले व अन्य लोग व्यक्ति विशेष पर मतदान करने का दवाब देते हैं. ऐसा नहीं करने पर अभद्र व्यवहार करते हैं. ऐसा पिछले विधानसभा चुनाव में उनलोगों के साथ किया गया था. बैठक में वार्ड चार एवं पांच के सभी मतदाताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि डेंटल कॉलेज परिसर में मतदान केंद्र नहीं बनाया गया, तो वे सभी मतदान का बहिष्कार करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola