उचित प्रतिनिधि का चुनाव करें: मंगलमूर्ति

उचित प्रतिनिधि का चुनाव करें: मंगलमूर्ति 8जीडब्ल्यूपीएच22- मंगलमूर्ति तिवारी की तसवीर गढ़वा: गढ़वा पश्चिमी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी मंगलमूर्ति तिवारी ने लोगों सेे घर-घर जाकर मुलाकात की तथा अपने समर्थन में बोतल छाप पर मुहर लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि उचित प्रतिनिधि का चुनाव नहीं होने से क्षेत्र की जनता को […]
उचित प्रतिनिधि का चुनाव करें: मंगलमूर्ति 8जीडब्ल्यूपीएच22- मंगलमूर्ति तिवारी की तसवीर गढ़वा: गढ़वा पश्चिमी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी मंगलमूर्ति तिवारी ने लोगों सेे घर-घर जाकर मुलाकात की तथा अपने समर्थन में बोतल छाप पर मुहर लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि उचित प्रतिनिधि का चुनाव नहीं होने से क्षेत्र की जनता को समस्याओं से निजात नहीं मिल सका है. यहां के लोग अभी भी सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मुलभूत समस्याओं के मक्कड़ जाल में फंसे हुये हैं. वे यदि चुनाव जीतते हैं, तो क्रमवार ढ़ंग से सभी क्षेत्रो में काम करके समस्याओं का समाधान करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके दौरे के क्रम में लोग उनके अपनी समस्याएं रख रहे हैं, जिसे वे गंभीरता से निपटाने का काम करेंगे. इस अवसर पर केशवानंद चतुर्वेदी, जितेंंद्र्र कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




