सेवाभाव से चुनाव में खड़ा हूं: करीब अंसारी

Published at :08 Dec 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
सेवाभाव से चुनाव में खड़ा हूं: करीब अंसारी

सेवाभाव से चुनाव में खड़ा हूं: करीब अंसारी 8जीडब्ल्यूपीएच 16-नुक्कड़ सभा करते करीब अंसारीमेराल(गढ़वा). मेराल दक्षिणी क्षेत्र से जिप सदस्य प्रत्याशी करीब अंसारी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा की. जिप प्रत्याशी ने रेलवे परिसर एवं बस स्टैंड मेराल के पास नुक्कड़ सभा करते हुए कहा कि उनका […]

विज्ञापन

सेवाभाव से चुनाव में खड़ा हूं: करीब अंसारी 8जीडब्ल्यूपीएच 16-नुक्कड़ सभा करते करीब अंसारीमेराल(गढ़वा). मेराल दक्षिणी क्षेत्र से जिप सदस्य प्रत्याशी करीब अंसारी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा की. जिप प्रत्याशी ने रेलवे परिसर एवं बस स्टैंड मेराल के पास नुक्कड़ सभा करते हुए कहा कि उनका क्षेत्र आज तक पिछड़ा रह गया है. क्षेत्र का विकास नहीं होने से दुखित होकर वे चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक जो यहां से पंचायत प्रतिनिधि हुए, उन्होंने क्षेत्र का विकास कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि सेवा भाव से वे पारा शिक्षक से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ रहे हैं. यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे अपने क्षेत्र में विकास करके दिखा देंगे. इस दौरान लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने भी करीब अंसारी के पक्ष में लोगों को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि करीब अंसारी इस क्षेत्र से सबसे योग्य प्रत्याशी हैं. इस मौके पर जुमराती अंसारी, अखिलेश यादव, लालजी चौधरी, तबीब अंसारी, बदरूद्दीन अंसारी, जैनुल अंसारी, मुक्तार अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola