ट्रक लूटकांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार

ट्रक लूटकांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार- सीमावर्ती उत्तरप्रदेश में लूट की घटना को दिया था अंजाम, दो अपराधी थे नगरऊंटारी के.नगरऊंटारी (गढ़वा). सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के पिपरीथाना क्षेत्र में विगत छह दिसंबर को रनटोला जंगल के बीच में एक ट्रक चालक से स्कॉर्पियो सवार तीन अपराधियों द्वारा पिस्तौल सटा कर की गयी लूट के मामले […]
ट्रक लूटकांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार- सीमावर्ती उत्तरप्रदेश में लूट की घटना को दिया था अंजाम, दो अपराधी थे नगरऊंटारी के.नगरऊंटारी (गढ़वा). सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के पिपरीथाना क्षेत्र में विगत छह दिसंबर को रनटोला जंगल के बीच में एक ट्रक चालक से स्कॉर्पियो सवार तीन अपराधियों द्वारा पिस्तौल सटा कर की गयी लूट के मामले में यूपी पुलिस ने रविवार को नगरऊंटारी निवासी अंकित प्रकाश व जंगीपुर ग्राम निवासी कृष्णा जायसवाल के पुत्र अंकित जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है. यूपी पुलिस ने लूट में शामिल तीसरे अपराधी सीमावर्ती छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरगुजाजिला अंतर्गत मणीपुर थाना क्षेत्र के भट्ठापारा निवासी प्रभुचंद चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है. वहां की पुलिस ने लूट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद कर लिया है तथा आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, मोबाइल, लूटा गया बैग व 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किया है. सोनभद्र पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने इस संबंध में बताया है कि कानपुर से अोड़िशा जा रहे ट्रक के चालक सुखदेव सिंह की कनपट्टी पर पिस्तौल सटा कर इन अपराधियों ने लूटकांड को अंजाम दिया था. उक्त ट्रक के चालक द्वारा सोनभद्र जिला अंतर्गत पिपरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उन्होंने बताया कि लूटकांड के उदभेदन के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




