कस्तूरबा वद्यिालय रमकंडा की जांच की गयी

कस्तूरबा विद्यालय रमकंडा की जांच की गयी सीएम से शिकायत के बाद जांच करने पहंंुची थी टीम 8जीडब्ल्यूपीएच 17-छात्राओं से पूछताछ करती जांच टीम की सदस्य8जीडब्ल्यूपीएच 19-शिकायत करते ग्रामीण व अभिभावकगढ़वा . कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रमकंडा में भ्रष्टाचार एवं खाद्य सामग्री में अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री से करने के बाद मुख्यमंत्री केनिर्देश पर रांची […]
कस्तूरबा विद्यालय रमकंडा की जांच की गयी सीएम से शिकायत के बाद जांच करने पहंंुची थी टीम 8जीडब्ल्यूपीएच 17-छात्राओं से पूछताछ करती जांच टीम की सदस्य8जीडब्ल्यूपीएच 19-शिकायत करते ग्रामीण व अभिभावकगढ़वा . कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रमकंडा में भ्रष्टाचार एवं खाद्य सामग्री में अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री से करने के बाद मुख्यमंत्री केनिर्देश पर रांची से तीन सदस्यीय जांच टीम रमकंडा पहुंची. जांच टीम में अनुपा तिर्की, किरण सिन्हा, ऋता तिर्की एवं बीइओ इशहाक अंसारी शामिल थे. विदित हो कि कस्तूरबा विद्यालय में घटिया सामान आपूर्ति को लेकर तीन दिसंबर को ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया था. विद्यालय से घटिया किस्म के तेल भी बरामद हुये थे. जांच टीम के रमकंडा पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्सुकता थी. लेकिन जांच टीम ने किसी ग्रामीण से कोई बात करने अथवा सुनने से साफ इनकार कर दिया. यहां तक कि पत्रकारों को भी जांच के दौरान प्रवेश करने पर रोक लगा दी. इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीण श्रवण प्रसाद, चनेश ठाकुर, उमेश यादव, सत्येंद्र कुमार, संतु कुमार, उमा शंकर गुप्ता आदि ने शिकायत करते हुए कहा कि आखिर जांच टीम विद्यालय पहुंंचने के बाद बंद कमरे में क्यों जांच कर रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जांच टीम लीपापोती का प्रयास कर रही है. उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जतायी कि विद्यालय प्रबंधन को जांच टीम के पहुंचने की जानकारी पहले से मिल चुकी थी, जबकि स्थानीय लोगों को इस संबंध में कोई सूचना नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




