झामुमो नेता के घर में लगी आग

झामुमो नेता के घर में लगी आगदो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमाननगरऊंटारी (गढ़वा). सोमवार की रात झामुमो नेता सह बंशीधर रोड निवासी मुकेश सिन्हा के घर में आग लग गयी. अगलगी से घर का अगला हिस्सा जल गया. वहीं घर में रखी अनूप प्रसाद की मोटरसाइकिल जल कर राख हो गयी. इस घटना […]
झामुमो नेता के घर में लगी आगदो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमाननगरऊंटारी (गढ़वा). सोमवार की रात झामुमो नेता सह बंशीधर रोड निवासी मुकेश सिन्हा के घर में आग लग गयी. अगलगी से घर का अगला हिस्सा जल गया. वहीं घर में रखी अनूप प्रसाद की मोटरसाइकिल जल कर राख हो गयी. इस घटना में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात लगभग दो बजे मुकेश सिन्हा के घर के ऊपर से आग की लपट निकलती देख आसपास के लोगों ने हल्ला किया. हल्ला सुन कर आसपास के लोग जमा हुए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग बुझाने के क्रम में कुछ युवकों को हल्की चोटें भी आयी. मुकेश सिन्हा ने बताया कि घटना कैसे हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. घटना की सूचना थाना को दी गयी है. घटना के संबंध में अनूप प्रसाद ने अनूप चंद्रवंशी पर शक जाहिर किया है. उसका डेढ़ वर्षों से उसके साथ विवाद चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




