समस्याओं का समाधान करेंगे

समस्याओं का समाधान करेंगे 7जीडब्ल्यूपीएच14-जनसंपर्क क रते मुखिया प्रत्याशी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के महुलिया पंचायत से पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवार भानु प्रताप देव सिंह उर्फ ओम सिंह ने अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भदुमा, निमियाडीह, पचपड़वा, लोटो आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अपने लिए वोट […]
समस्याओं का समाधान करेंगे 7जीडब्ल्यूपीएच14-जनसंपर्क क रते मुखिया प्रत्याशी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के महुलिया पंचायत से पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवार भानु प्रताप देव सिंह उर्फ ओम सिंह ने अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भदुमा, निमियाडीह, पचपड़वा, लोटो आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अपने लिए वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनीं. ग्रामीणों ने उन्हें बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क आदि की समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे इन सारी समस्याओं का कम से कम समय लेते हुए निदान करेंगे. इस मौके पर बाली भुइया, अजय पासवान, सतीश धरदूबे, विजय गोस्वामी, अजय लाल, चंदन पाल, कुंदन कुमार, उदय यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




