..खाला गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खुला

Published at :07 Dec 2015 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
..खाला गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खुला

..खाला गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खुला 7जीडब्ल्यूपीएच 7- उदघाटन करते शाखा प्रबंधक व अन्य धुरकी(गढ़वा). धुरकी प्रखंड के खाला गांव में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ज्योति ने नारियल फोड़कर ग्राहक सेवा केंद्र एवं प्रज्ञा केंद्र का उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि प्रज्ञा केंद्र और ग्राहक सेवा केंद्र खुल जाने […]

विज्ञापन

..खाला गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खुला 7जीडब्ल्यूपीएच 7- उदघाटन करते शाखा प्रबंधक व अन्य धुरकी(गढ़वा). धुरकी प्रखंड के खाला गांव में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ज्योति ने नारियल फोड़कर ग्राहक सेवा केंद्र एवं प्रज्ञा केंद्र का उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि प्रज्ञा केंद्र और ग्राहक सेवा केंद्र खुल जाने से लोगों की परेशानी दूर होगी. वृद्धा, विधवा एवं विकलांगता पेंशन, मजदूरों की मजदूरी आदि का भुगतान यहां से संभव हो सकेगा. साथ ही लोगों को वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड आदि बनवाने में भी आसानी होगी. अब क्षेत्र के लोगों को 10 किमी दूर धुरकी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. यहां से पैसे की निकासी भी की जा सकती है. इस अवसर पर प्रोपराईटर मृत्युंजय कुमार बैठा, संतोष बैठा, दामोदर जायसवाल, कुदुस अंसारी, अल्फाज अंसारी, निवर्तमान मुखिया अजरून निशा, मुखिया प्रत्याशी रामबिशुन राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola