15 तक नवनियुक्त शक्षिकों को उपलब्ध करायें नियुक्ति पत्र

15 तक नवनियुक्त शिक्षकों को उपलब्ध करायें नियुक्ति पत्र गढ़वा . शिक्षा विभाग के सचिव अराधना पटनायक ने वीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वा जिले में शिक्षा विभाग में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. स्थानीय एनआइसी में उन्होंने उपायुक्त ए मुत्थु को निर्देश दिया है कि 15 दिसंबर तक सभी नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र […]
15 तक नवनियुक्त शिक्षकों को उपलब्ध करायें नियुक्ति पत्र गढ़वा . शिक्षा विभाग के सचिव अराधना पटनायक ने वीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वा जिले में शिक्षा विभाग में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. स्थानीय एनआइसी में उन्होंने उपायुक्त ए मुत्थु को निर्देश दिया है कि 15 दिसंबर तक सभी नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र दे दिया जाये. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बच्चियों को अब तक पोशाक नहीं मिलने पर सचिव ने जल्द से जल्द पोशाक वितरण करने का निर्देश दिये. इसके अलावा विद्या लक्ष्मी योजना के तहत छठी कक्षा तक के अजा व अजजा बालिकाओं के खाते में दो हजार रुपये फिक्स करने एवं साइकिल की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. गढ़वा जिले में 508 लक्ष्य के विरुद्ध 320 साइकिल की राशि छात्राओं के खाते में भेज दी गयी है. इस अवसर पर प्रशिक्षु आइएएस सुशांत गौरव भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




