खाद्य सुरक्षा से वंचित है सगमा प्रखंड

Published at :07 Dec 2015 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा से वंचित है सगमा प्रखंड

खाद्य सुरक्षा से वंचित है सगमा प्रखंड सगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड के लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलनेवाला लाभ नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड के दुसइया गांव में अभीतक राशन कार्ड का वितरण नहीं होेने से लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है. गौरतलब है कि झारखंड सरकार के द्वारा अक्टूबर माह से पूरे प्रदेश […]

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा से वंचित है सगमा प्रखंड सगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड के लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलनेवाला लाभ नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड के दुसइया गांव में अभीतक राशन कार्ड का वितरण नहीं होेने से लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है. गौरतलब है कि झारखंड सरकार के द्वारा अक्टूबर माह से पूरे प्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया गया है. सरकारी आदेश के तहत सितंबर माह तक राशन कार्ड का वितरण कर देना था और अक्तूबर माह से सभी लाभुकों को खाद्य सुरक्षा के तहत अनाज उपलब्ध कराना था. लेकिन अभी तक प्रखंड के किसी भी गांव में राशन कार्ड का वितरण नहीं किया जा सका है. प्रखंड के एमओ राम प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव के कारण राशन दुकानदारों के द्वारा खाद्यान का उठाव नहीं हो पा रहा है. लेकिन मतदान समाप्त होने के बाद राशन कार्ड का वितरण किया जायेगा. लेकिन 28 नवंबर को प्रखंड में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद भी लोगों को राशन कार्ड व अनाज नहीं मिला. बीडीओ देवदत्त पाठक ने बताया कि रोजगार सेवक को राशन कार्ड वितरण के लिये जिम्मेवारी दी गयी है. शीघ्र ही प्रखंड के सभी गांवों में राशन कार्ड का वितरण कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola