विकास के रास्ते पर ले जायेंगे : मो फिरोज खान

Published at :06 Dec 2015 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
विकास के रास्ते पर ले जायेंगे : मो फिरोज खान

विकास के रास्ते पर ले जायेंगे : मो फिरोज खान 6जीडब्ल्यूपीएच7-युवा मतदाताओं के बीच मो फिरोज खान गढ़वा. गढ़वा प्रखंड से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी मो फिरोज खान ने विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक उनके क्षेत्र को उपेक्षित किया गया है. पूर्व के प्रतिनिधियों ने समस्याओं के […]

विज्ञापन

विकास के रास्ते पर ले जायेंगे : मो फिरोज खान 6जीडब्ल्यूपीएच7-युवा मतदाताओं के बीच मो फिरोज खान गढ़वा. गढ़वा प्रखंड से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी मो फिरोज खान ने विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक उनके क्षेत्र को उपेक्षित किया गया है. पूर्व के प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल नहीं किया. इसके कारण क्षेत्र में किसान, मजदूर, नवजवानों को भटकना पड़ रहा है. अभीतक लोगों को बीपीएल कार्ड बनवाने एवं वृद्धापेंशन व विधवा पेंशन के लिए भटकना पड़ता है. उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो लोगों को सारी समस्याओं से मुक्ति देने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके पास अपने क्षेत्र के विकास के लिए एक विजन है. इसके आधार पर गांवों की बुनियादी समस्याओं को दूर करते हुये अपने क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola