मुखिया प्रत्याशी को धमकी मिली !

मुखिया प्रत्याशी को धमकी मिली ! गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के छतरपुर पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ रहे जितेंद्र प्रसाद ने फोन पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में कार्रवाई के लिए गढ़वा थाने में आवेदन दिया है. बिशनुपर निवासी सह मुखिया प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद ने अपने आवेदन में कहा है […]
मुखिया प्रत्याशी को धमकी मिली ! गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के छतरपुर पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ रहे जितेंद्र प्रसाद ने फोन पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में कार्रवाई के लिए गढ़वा थाने में आवेदन दिया है. बिशनुपर निवासी सह मुखिया प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद ने अपने आवेदन में कहा है कि पांच दिसंबर को 6.55 बजे उसके मोबाइल 9955314008 पर मोबाइल 8984830652 से कॉल आया था. इसमें कहा गया कि मुखियाजी बोल रहो हो, जब उसने हां कहा तो उधर से भद्दी-भद्दी गाली दी गयी. साथ ही चुनाव प्रचार नहीं करने तथा रविवार की शाम तक पांच लाख रुपये देने की मांग की गयी. उसे बच्चों को उठा लेने एवं जान से मारने की भी धमकी दी गयी है. जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि उसने उस व्यक्ति का नाम पूछने का बार-बार आग्रह किया, लेकिन उसने नाम नहीं बताया. आवेदन में कहा गया है कि इस धमकी के बाद वह तथा उसका पूरा परिवार काफी भयभीत हो गया है. उसने थाना प्रभारी से इस मामले में कार्रवाई कर सुरक्षा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




