बाबा साहब की जयंती मनी

Published at :06 Dec 2015 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा साहब की जयंती मनी

बाबा साहब की जयंती मनीनगरऊंटारी (गढ़वा). बाबा साहब की रविवार को 59वां पुण्यतिथि मनायी गयी. महदइया ग्राम स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर नवजवान संघर्ष मोरचा के प्रधान संगठन मंत्री लक्ष्मण राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब देश के संविधान निर्माण के […]

विज्ञापन

बाबा साहब की जयंती मनीनगरऊंटारी (गढ़वा). बाबा साहब की रविवार को 59वां पुण्यतिथि मनायी गयी. महदइया ग्राम स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर नवजवान संघर्ष मोरचा के प्रधान संगठन मंत्री लक्ष्मण राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब देश के संविधान निर्माण के साथ-साथ सामाजिक ढांचे का भी निर्माण किया था. उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चल कर ही शोषणमुक्त समाज का निर्माण संभव है. बसपा के वरिष्ठ नेता सुदेश्वर राम ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब के पदचिह्नों पर चल कर समाज का विकास किया जा सकता है. मौके पर पंकज प्रताप देव, बलिवंत प्रताप देव, विश्वनाथ चंद्रवंशी, रामकेस राम, दिनेश राम प्रवीण कुमार, अमर कुमार, सखिचंद राम, अर्जुन राम, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, अभय कुमार, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, पप्पू कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola