सील किया गया स्ट्रांग रूम

Published at :05 Dec 2015 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
सील किया गया स्ट्रांग रूम

नगरऊंटारी (गढ़वा) : रमना व विशुनपुरा प्रखंडमें चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो के बाद मतपेटियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार साह स्ट्रांग रूम के बाहर स्वयं उपस्थित रह कर स्ट्रांग रूम को सील कराया. शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर उन्होंने […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : रमना व विशुनपुरा प्रखंडमें चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो के बाद मतपेटियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार साह स्ट्रांग रूम के बाहर स्वयं उपस्थित रह कर स्ट्रांग रूम को सील कराया. शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर उन्होंने मतदानकर्मियों व क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया है. इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार शांतिपूर्ण मतदान कराने में लगे सुरक्षा पल के जवानों को भी धन्यवाद दिया है.
वज्रगृह में रखी गयी मतपेटियां : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अनुमंडल के रमना व विशुनपुरा प्रखंड के 205 मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न होने के बाद मतदानकर्मी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में पहुंचे. मतपेटी जमा करने के लिए रमना व विशुनपुरा प्रखंड की व्यवस्था अलग-अलग की गयी थी. मतपेटी जमा कराने के लिए मतदानकर्मियों की भीड़ लगी थी. मतदानकर्मी मतपेटी जमा करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola