पुलिस ने प्रेमी युगल का निकाह करवाया

पुलिस ने प्रेमी युगल का निकाह करवाया रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा पुलिस की पहल पर मुसलिम समुदाय के एक प्रेमी युगल का निकाह शनिवार को रमकंडा स्थित इस्लाहुल मुस्लिमीन मदरसा में संपन्न कराया गया. हाफिज सलीम अहमद ने दोनों प्रेमी जोड़ों का निकाह कराया. समाचार के अनुसार रमकंडा निवासी फरेज अंसारी व रहीम अंसारी की पुत्री असमीना […]
पुलिस ने प्रेमी युगल का निकाह करवाया रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा पुलिस की पहल पर मुसलिम समुदाय के एक प्रेमी युगल का निकाह शनिवार को रमकंडा स्थित इस्लाहुल मुस्लिमीन मदरसा में संपन्न कराया गया. हाफिज सलीम अहमद ने दोनों प्रेमी जोड़ों का निकाह कराया. समाचार के अनुसार रमकंडा निवासी फरेज अंसारी व रहीम अंसारी की पुत्री असमीना खातून के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों को पकड़े जाने के बाद प्रेम प्रसंग की बात पूरे गांव में फैल गयी. इसके बाद शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के अंजुमन कमिटी में इस मामले को लेकर बैठक की गयी. लेकिन बैठक में जब कोई बात नहीं बन पायी, तो लड़की के पिता ने रमकंडा थाने में न्याय के लिए गुहार लगायी. इसके बाद दोनों पक्षों को रमकंडा थाना बुलाया गया, जहां थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक के प्रयास से प्रेमी फरेज अंसारी ने उक्त लड़की से विवाह करने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद इस्लाहुल मुस्लमीन मदरसा में दोनों का निकाह कराया गया. इस मौके पर कमेटी के सदस्य नसीमुद्दीन अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, जान मोहम्मद अंसारी, ऐनुल अंसारी, अतिकुर रहमान, गफ्फार सिद्दिकी, डमरू अंसारी, हसीबुल अंसारी, राजकिशोर प्रसाद, सुनील प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे. इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक ने कहा कि समझाने के बाद दोनों पक्षों ने निकाह की बात स्वीकार की. इसके बाद दोनों के बीच निकाह संपन्न करा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




