674 बूथों पर 2449 प्रत्याशियों का फैसला कल

Published at :03 Dec 2015 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
674 बूथों पर 2449 प्रत्याशियों का फैसला कल

674 बूथों पर 2449 प्रत्याशियों का फैसला कल गुरुवार को थम गया तीसरे चरण का चुनाव प्रचारजिले के डंडई, रमना, विशुनपुरा, बरडीहा, कांडी व मझिआंव प्रखंड के 53 पंचायतों में होने हैं मतदान3जीडब्ल्यूपीएच26- रेंडमाइजेशन के लिए बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होंगे. गुरुवार को […]

विज्ञापन

674 बूथों पर 2449 प्रत्याशियों का फैसला कल गुरुवार को थम गया तीसरे चरण का चुनाव प्रचारजिले के डंडई, रमना, विशुनपुरा, बरडीहा, कांडी व मझिआंव प्रखंड के 53 पंचायतों में होने हैं मतदान3जीडब्ल्यूपीएच26- रेंडमाइजेशन के लिए बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होंगे. गुरुवार को तीसरे चरण का प्रचार थम गया. तीसरे चरण में छह प्रखंडों के 53 पंचायतों में मतदान होने हैं. डंडई, रमना, विशुनपुरा, बरडीहा, कांडी व मझिआंव प्रखंड के 207689 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 2449 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे. तीसरे चरण में वार्ड पार्षद के 674 पदों के लिए 1596 प्रत्याशी, बीडीसी 68 पदों के लिए 373 प्रत्याशी, मुखिया के 53 के लिए 443 प्रत्याशी तथा जिला परिषद सदस्य के छह पदों के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में हैं. तीसरे चरण के लिए 674 बूथ, 100 सेक्टर व 46 कलस्टर बनाय गये हैं. तीसरे चरण में मात्र 44 मतदान केंद्र ही सामान्य हैं. जबकि 252 संवेदनशील व 378 अति संवेदनशील बूथ हैं. शुक्रवार को सभी 674 बूथों के लिए मतदानकर्मियों एवं पीठासीन पदाधिकारियों के बीच मतदान सामग्री व बैलेट बॉक्स का वितरण किया जायेगा. तीसरे चरण का चुनाव दो अनुमंडल मुख्यालयों से संबंधित होने के कारण नगरउंटारी व गढ़वा दोनों अनुमंडल मुख्यालयों से सामग्री का वितरण किया जायेगा. रमना एवं विशुनपुरा के मतदानकर्मी नगरउंटारी से तथा डंडई, मझिआंव, कांडी व बरडीहा के मतदानकर्मी गढ़वा स्थित बाजार समिति से सामगी का उठाव करेंगे और मतदान के बाद वहीं वज्रगृह में जमा करेंगे.मतदानकर्मियों का रेंडमाइजेशन किया गयातीसरे चरण के चुनाव को लेकर गुरुवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ए मुत्थु कुमार ने मतदानकर्मियेां का रेंडमाइजेशन किया. स्थानीय एनआइसी स्थित कार्मिक कोषांग में सभी 674 बूथों के लिए 2696 मतदानकर्मियों एवं पीठासीन पदाधिकारियों का रेंडमाइजेशन किया गया. रेंडमाइजेशन के बाद शुक्रवार को सबों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा. इसके पश्चात उपायुक्त श्रीकुमार व सामान्य प्रेक्षक ने कृषि उत्पादन बाजार समिति स्थित वाहन कोषांग, मतदान सामग्री, बैलेट बॉक्स वितरण स्थल, वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. इस मौके पर अपर समाहर्ता संजय कुमार, डीइओ रामयतन राम आदि उपस्थित थे.रिपोर्ट-पीयूष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola