सिंघीताली पीएनबी देश में पहले स्थान पर

सिंघीताली पीएनबी देश में पहले स्थान पर जन धन योजना के तहत पूरे देश में सबसे अधिक खाता खोलने का रिकार्ड सिंघीताली पीएनबी शाखा के नाम इस उपलब्धि पर वित्त मंत्रालय के द्वारा शाखा को प्रशस्ति पत्र दिया गया3जीडब्ल्यूपीएच 22- प्रशस्ति पत्र दिखाते शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार गोस्वामीभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के सिंघीताली पंजाब नेशनल बेंक […]
सिंघीताली पीएनबी देश में पहले स्थान पर जन धन योजना के तहत पूरे देश में सबसे अधिक खाता खोलने का रिकार्ड सिंघीताली पीएनबी शाखा के नाम इस उपलब्धि पर वित्त मंत्रालय के द्वारा शाखा को प्रशस्ति पत्र दिया गया3जीडब्ल्यूपीएच 22- प्रशस्ति पत्र दिखाते शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार गोस्वामीभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के सिंघीताली पंजाब नेशनल बेंक शाखा को प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खोलने के लिए पूरे देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. वित्त मंत्रालय के निदेशक डॉ राजेश अग्रवाल, उप निदेशक डॉ आलोक कुमार ने सात नवंबर को वित्त मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय रांची में शाखा प्रबंंधक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. पीएनबी बैंक सिंघीताली शाखा द्वारा 16 अगस्त 2014 से 26 जनवरी 2015 के दौरान 9992 लोगों का जन धन योजना के तहत खाता खोला गया. पूरे भारत देश में यह पहला बैंक है, जो जन धन योजना के तहत सबसे अधिक खाता खोला है. शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार गोस्वामी ने बताया कि यह हमारे बैंक के लिए गौरव की बात है. उन्होंने बताया कि अरंगी, सिसरी, चौरिया, सुंडी, करिवाडीह, चंदनी, राजी, खोखा, खरौंधी एवं भवनाथपुर में शिविर लगाकर जन धन योजन के तहत लोगों का खाता खोला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




