पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू

Published at :03 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू 3जीडब्ल्यूपीएच12-कलश यात्रा में गायत्री महिला मंडल के लोग 3जीडब्ल्यूपीएच13-कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु3जीडब्ल्यूपीएच14-गायत्री परिवार द्वारा निकाली गयी शोभा यात्रा प्रतिनिधि, गढ़वा. गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कुशमाहा यज्ञस्थल से सुबह में गाजे-बाजे व झांकी के साथ […]

विज्ञापन

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू 3जीडब्ल्यूपीएच12-कलश यात्रा में गायत्री महिला मंडल के लोग 3जीडब्ल्यूपीएच13-कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु3जीडब्ल्यूपीएच14-गायत्री परिवार द्वारा निकाली गयी शोभा यात्रा प्रतिनिधि, गढ़वा. गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कुशमाहा यज्ञस्थल से सुबह में गाजे-बाजे व झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र का जाप व जयघोष के साथ गोरया नदी के संगम पर वरुण देवता की पूजा कर कलश धारण किया. जिसे पुन: यज्ञ मंडप में आकर स्थापित किया. कलश यात्रा के पूर्व यज्ञ का झंडोत्तोलन किया गया. इस मौके पर समाजसेवी मंगलमूर्ति तिवारी, मुखिया पति अखिलेश उरांव, गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी विश्वनाथ उपाध्याय, दिलीप तिवारी, सनतन मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, मझिआंव प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कलश प्रदान कर कलश यात्रा की शुरुआत करायी. इस अवसर पर गायत्री परिवार की महिला मंडल प्रभारी शोभा पाठक, लीलावती तिवारी, अनिता देवी, सुनंदा दुबे, रंभा शुक्ला द्वारा कर्मकांड एवं युग संगीत के माध्यम से युग निर्माण के संदेशों को लोगों के बीच रखा गया. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष चंद्रिका विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, राजकु मार विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, शैलेंद्र प्रसाद, विक्र मा विश्वकर्मा आदि के नाम शामिल हैं. शुक्रवार को प्रात: छह से आठ बजे तक प्रणायाम, ध्यान व आसन, नौ से 12 बजे तक यज्ञ, 12 से दो बजे तक संस्कार, शाम छह से नौ बजे तक दीप यज्ञ, युग धर्म संकल्प का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola