राजीव दीक्षित की पुण्यतिथि मनी

राजीव दीक्षित की पुण्यतिथि मनी2जीडब्ल्यूपीएच7-पुण्यतिथि पर हवन करते कार्यकर्ता भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया मुख्यालय स्थित दैनिक योग कक्षा स्थल मवि भंडरिया के परिसर में स्वदेशी के प्रखर प्रवक्ता स्वर्गीय राजीव दीक्षित का जन्मोत्सव सह पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर पतंजलि के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय दीक्षित के चित्र पर मल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए वैदिक […]
राजीव दीक्षित की पुण्यतिथि मनी2जीडब्ल्यूपीएच7-पुण्यतिथि पर हवन करते कार्यकर्ता भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया मुख्यालय स्थित दैनिक योग कक्षा स्थल मवि भंडरिया के परिसर में स्वदेशी के प्रखर प्रवक्ता स्वर्गीय राजीव दीक्षित का जन्मोत्सव सह पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर पतंजलि के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय दीक्षित के चित्र पर मल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए वैदिक हवन किया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वदेशी केंद्र विक्रेता सह भारत स्वाभिमान प्रखंड प्रभारी नितेश कुमार ने स्वर्गीय दीक्षित के स्वदेशी वस्तुओं के शून्य तकनीकी पर प्रकाश डाला. स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण पर बल देते हुए सभी स्वदेशी व राष्ट्र प्रेमियों से आग्रह किया कि अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी अपनाकर राष्ट्र धर्म निभायें. देश में आर्थिक समृद्धि लाने में सहयोग करें. पतंजलि योग प्रखंड प्रभारी कृष्ण मुरारी सिंह व युवा प्रभारी विपिन मिश्रा समेत कई लोगों ने सभा को संबोधित किया. इस मौके पर प्रखंड के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










