पेंशन के लिए भटक रहे हैं वृद्ध

पेंशन के लिए भटक रहे हैं वृद्ध 2जीडब्ल्यूपीएच9- समाहरणालय में अधिकारियों का इंतजार करते वृद्धगढ़वा. गढ़वा जिले के नगरउंटारी प्रखंड के अहिपुरवा के वृद्धों ने वृद्धावस्था पेंशन देने की मांग की है. इसको लेकर बुधवार को समाहरणालय पहुंचे वृद्धों ने प्रशासन से गुहार लगायी है कि उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें पेंशन दिया […]
पेंशन के लिए भटक रहे हैं वृद्ध 2जीडब्ल्यूपीएच9- समाहरणालय में अधिकारियों का इंतजार करते वृद्धगढ़वा. गढ़वा जिले के नगरउंटारी प्रखंड के अहिपुरवा के वृद्धों ने वृद्धावस्था पेंशन देने की मांग की है. इसको लेकर बुधवार को समाहरणालय पहुंचे वृद्धों ने प्रशासन से गुहार लगायी है कि उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें पेंशन दिया जाये. उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2014 को ही उनका पेंशन स्वीकृत किया जा चुका है. लेकिन अभी तक दो वर्ष बीत जाने के बाद भी एक बार भी पेंशन नहीं दिया गया. समाहरणालय पहुंचे परीखा राम, रामपति कुंवर, प्रभु राम, हीरामन राम, जीरा देवी, अमेरिका राम आदि ने बताया कि वे पेंशन के लिए काफी भागदौड़ कर चुके हैं. कई बार समाहरणालय के अधिकारियों से मिलकर अपनी व्यथा सुना चुके हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










